Lok Sabha Election 2024: केडी भंडारी व राणा हरदीप सिंह की मौजूदगी में पार्टी के चुनाव दफ्तर का हुआ उद्घाटन, बड़ी तादाद में शामिल हुए लोग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 14 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधानसभा हलकों  में अपनी किलेबंदी और मजबूत कर दी है जिसके तहत केडी भंडारी व राणा हरदीप सिंह की अगुवाई में शाहकोट में भाजपा का किला फतेह करने का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के शाहकोट हल्का चुनाव दफ्तर का उद्घाटन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। पार्टी वर्करों और आम जनता की मौजूदगी में केडी भंडारी व राणा हरदीप सिंह ने सुशील कुमार रिंकू को इस हलके से बड़ी लीड दिलाने का आह्वान किया।

Lok Sabha Election 2024: केडी भंडारी व राणा हरदीप सिंह की मौजूदगी में पार्टी के चुनाव दफ्तर का हुआ उद्घाटन, बड़ी तादाद में शामिल हुए लोग

वोटरों ने मतदान करने का लिया प्रण

लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में पिछले 10 सालों में जो कार्य किए हैं उससे पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दिया है। इस दौरान सभी वर्करों ने चुनाव से पहले पहले शाहकोट के हरेक वोटर तक पहुंचने और उसे भाजपा की नीतियों के बारे में जागरूक करके मतदान करवाने का प्रण लिया।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इस मौके पर मुनीश धीर, अश्वनी मित्तल, शाहकोट मंडल प्रधान संजम मसान, हैप्पी डाबर, दीपक शर्मा, हरदेव सिंह, अमरजीत थिंद, कमल नाहर, काला पहलवान, अजय वर्मा, दलवीर सभरवाल, शम्मी खेड़ा, प्यारा सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *