Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 14 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने में बड़ा सफलता की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक, काउंटर-इंटेलिजेंस बठिंडा और बठिंडा पुलिस ने बठिंडा, पंजाब और दिल्ली सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान के नारे लिखने वाले 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इस बात की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि “काउंटर-इंटेलिजेंस बठिंडा और बठिंडा पुलिस ने बठिंडा, पंजाब और दिल्ली सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान के नारे लिखने वाले 3 कार्यकर्ताओं को काबू किया है। इन्हें न्यूयॉर्क स्थित एसएफजे के मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू का समर्थन प्राप्त था।”

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “इन कार्यकर्ताओं ने 27.04.24 को जिला प्रशासनिक परिसर और कोर्ट कॉम्प्लेक्स बठिंडा की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे थे। इसके बाद 9.05.24 को दिल्ली के झंडावाला मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए और ये तस्वीरें/वीडियो गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजी गईं।”

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *