Punjab Weather Update: पंजाब में लू का अलर्ट, इस दिन तक जारी रहेगी तापमान में बढ़ोतरी

Daily Samvad
2 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 14 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: गर्मी के मौसम ने आम लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच उनका घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में 18 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

वहीं सोमवार को भी फाजिल्का, अबोहर, फरीदकोट में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है।

तापमान 44-46 डिग्री तक पहुंच सकता

इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 से 18 मई के बीच दक्षिण हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44-46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 41-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे 16 से 18 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू चल सकती है। लोगों से लंबे समय तक धूप में रहने दौरान हल्के कपड़े पहनने को कहा गया है।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *