Foods to Avoid Summer: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 508 शब्द|📅 15 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Foods to Avoid Summer: गर्मियों में मौसम में सेहतमंद रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हाइड्रेटेड रहना है। शरीर में पानी की जरा-सी कमी आपको कई समस्याओं का शिकार बना सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अकसर गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए भरपूर पानी पीने सलाह देते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए पानी पीना एक प्रभावी तरीका होता है। इसके अलावा आप अन्य तरीकों से भी खुद गर्मी से बचा सकते हैं। अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर आप इस मौसम में खुद को गर्मी से बचा सकते हैं। हालांकि, कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जिन्हें डाइट से आउट कर आप हेल्दी बने रह सकते हैं।

फ्राइड और जंक फूड (Fried and junk Food)

यह तो हम सभी जानते हैं कि फ्राइड और जंक फूड हमेशा से ही हमारी सेहत के लिए हानिकारक रहा है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स भी जिनसे दूरी बनाने की सलाह देते हैं। खासकर गर्मियों में इन फूड्स से परहेज करना चाहिए। समोसा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे जंक फूड आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं। साथ ही इन्हें गर्मी के मौसम में पचाना भी कठिन होता है।

ज्यादा नमक (Too much Salt)

सोडियम क्लोराइड यानी नमक हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। डाइट में ज्यादा नमक सूजन, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। खासकर जब बहुत ज्यादा सोडियम शरीर में जाता है, तो इससे किडनी खराब हो जाती हैं और डिहाइड्रेशन होता है।

कुछ मसाले (Some Spices)

गर्मी के मौसम में हमेशा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। मसालेदार भोजन में ज्यादातर कैप्साइसिन होता है, जो शरीर में गर्मी पैदा करने वाले पित्त दोष पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिसके परिणामस्वरूप बहुत ज्यादा पसीना, त्वचा पर फोड़े और डिहाइड्रेशन होता है।

चाय और कॉफी (Tea and Coffee)

अगर आप चिलचिलाती गर्मी में खुद को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो चाय या कॉफी जैसी हॉट ड्रिंक्स के सेवन से बचें या कम करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे शरीर के पूरे तापमान को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को परेशान करते हैं। ऐसे में आप इनकी जगह नींबू पानी, आम पन्ना, छाछ आदि पी सकते हैं।

अचार (Pickle)

कई लोग खाने के साथ अचार खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन गर्मियों में आपका यह शौक आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वॉचर रिटेंशन, सूजन और ब्लोटिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

अगर आप बहुत ज्यादा अचार का जूस पीते हैं, तो इससे अपच की समस्या भी हो सकती है। हाई सोडियम रिच डाइट संक्रमण और अल्सर को ट्रिगर कर सकता है।

क्या सच में CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *