Jalandhar News: जालंधर में 3 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, प्रत्याशी को लगा गहरा सदमा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- जालंधर में 3 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कुल 27 उम्मीदवारों द्वारा 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिसकी आज पड़ताल की गई है, इसमें 3 नामांकन पत्र को रद्द कर दिया दिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि लोक सभा हलका जालंधर के लिए 7 मई से 14 मई तक कुल 27 उम्मीदवारों द्वारा 35 नामांकन प्राप्त हुए जिनमें 4 कवरिंग उम्मीदवार शामिल थे।

4 कवरिंग उम्मीदवारों के कागज़ रद्द

उन्होंने बताया कि आज पड़ताल दौरान 4 कवरिंग उम्मीदवारों के कागज़ रद्द किए गए क्योंकि उनके मुख्य उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए है। 3 उम्मीदवारों के नामांकन भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों/नियमों के अनुसार न होने के कारण रद्द किए गए है।

एक उम्मीदवार को सजा हुई है

जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किये गए है, उनमें एक उम्मीदवार को सजा होने के कारण और बाकी दो उम्मीदवार भारतीय चुनाव आयोग के नियमों अनुसार ज़रुरी प्रोपोजलों के हस्ताक्षर न होने कारण रद्द किए गए है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि 17 मई बाद दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है और नामांकन की वापसी उपरांत योग्य उम्मीदवारों को 17 मई को ही 3:30 बजे कोर्ट रूम में चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि मतदान 1 जून को होगा और मतगणना 4 जून को होगी।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *