Jalandhar News: कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार अपने क्षेत्र की दुर्गति करने के बाद क्या विकास करेंगे- सुशील रिंकु

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा है कि जालंधर लोकसभा से कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार अपने क्षेत्र में विकास के नाम पर दुर्गति करने के बाद जालंधर क्षेत्र का क्या विकास करेंगे।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने लोगों को छोड़ कर टिकट के चक्कर में जालंधर आ गया है, उससे किसी प्रकार की उम्मीद करना भी अपने आप से बेइंसाफी है। उन्होंने कहा कि यह वो ही कांग्रेसी है जिन्होंने पंजाब की सत्ता में रहकर जालंधर में केन्द्र सरकार के स्मार्ट सिटी के सपने को पूरा नहीं होने दिया और भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है।

कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रहे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप लोगों को गलत नीतियों के आधार पर गुमराह कर रहे है। सुशील रिंकु ने कहा कि जालंधर के रुके हुए विकास की गति को तेज करने के लिए भाजपा की जीत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा का हर एक नागरिक चाहे वो शहर में है या देहात में है, वो अपने भविष्य के बारे में बहुत चिंतित है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा के आने से जहा लोगों की चिंता का निवारण होगा वही पूरी दुनिया में मशहूर जालंधर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। सुशील रिंकु ने कहा कि भाजपा आने के बाद जालंधर लोकसभा की सभी 9 हलकों में रिकॉर्डतोड़ विकास होगा और इसके लिए सभी को अपना कीमती वोट भाजपा को ही देना होगा।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *