Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी की कार से लाखों रुपए नकदी बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 16 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) चल रहा है जिसके देखते हुए कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू (Code Of Conduct) किया गया है। इसी के तहत आज जालंधर में बड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत आते स्काईलार्क चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी से 5 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है।

नाकाबंदी के दौरान जब्त की नकदी

जिसके पुलिस ने कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत जब्त कर लिया है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी ने बताया की चुनाव के तहत नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान फगवाड़ा गेट के एक व्यापारी से साढ़े 5 लाख के करीब नकदी बरामद की गई।

व्यापारी ने पुलिस पर लगाया आरोप

प्रभारी ने बताया कि व्यापारी उक्त समय पर पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाया जिसके कारण नकदी जब्त कर ली गई है। वहीं व्यापारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्या वह अब पैसों को बैंक में जमा करवाने के लिए भी नहीं लेके जा सकता है। पुलिस द्वारा उसे जानबूझकर हरासमेंट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

बता दे कि कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत 50 हजार से ज्यादा की नकदी नहीं ले जा सकते है अगर लेते जाते है तो इसके लिए आपको पूरे दस्तावेज दिखाने होंगे। अगर कोई उस समय पर दस्तावेज नहीं दिखा पाता है तो उसकी सारी नकदी जब्त कर ली जाती है।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *