Punjab News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 16 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बीते महीने पहले फेसबुक लाइव प्रोग्राम की सफलता के बाद पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा शुक्रवार (17 मई) को सुबह 11ः 00 से 11ः 30 बजे तक ’टॉक टू यूयर CEO पंजाब’ शीर्षक अधीन दूसरा फेसबुक लाइव सैशन किया जायेगा, जिस दौरान वह लोक सभा मतदान 2024 से सम्बन्धित वोटरों के सवालों के जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सिबिन सी ने बताया कि इस पहलकदमी का एकमात्र उद्देश्य वोटरों के दरमियान जागरूकता फैलाना और चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित उनके अंदेशों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि “इस बार 70 पार“ के लक्ष्य की प्राप्ति और राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सम्पूर्ण करने के लिए दफ़्तर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अलग-अलग पहलकदमियां की गई हैं और यह सैशन उसी का ही हिस्सा है।

लोगों के सवालों के देंगे जवाब

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे कहा कि वह अधिकारित फेसबुक पेज़ @TheCeoPunjab पर लाइव हो कर चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित लोगों के सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस लाइव सैशन के दौरान कोई भी व्यक्ति सवाल पूछ सकता है और पोस्ट पर कमैंट करके अपना फीडबैक और सुझाव भी दे सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

सिबिन सी ने कहा कि वह पिछले सैशन की तरह इस बार भी वोटरों के सवालों का मौके पर ही जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से अपने सवाल या सुझाव 17 मई (सुबह 11 बजे) से पहले सी.ई.ओ. पंजाब के फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स हैंडलों के ज़रिये भी भेजे जा सकते हैं।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *