Punjab Weather Update: पंजाब में जारी रहेगी गर्मी, मौसम विभाग ने लोगों से की सावधान रहने की अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चंडीगढ़ का तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज से लू का अलर्ट जारी किया है। कल बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने लू को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

कल 17 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 19 मई को तापमान फिर से बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गर्म हवाएं चलेंगी. इस कारण से, लोगों को सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। ऐसे मौसम में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़ों का प्रयोग करें। बाहर निकलने से पहले अपना सिर ढक लें। धूप में जूते और धूप के चश्मे का प्रयोग करें।

क्या सच में CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

क्या सच में CM के PA ने Swati Maliwal को पी**ट दिया..? संजय सिंह ने कही बड़ी बात | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *