डेली संवाद, बिहार। School Time Changed: बिहार के सभी स्कूलों में आज से समय में बदलाव किया गया है। बिहार के स्कूलों में आज से सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं होंगी, जबकि शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे के बाद छुट्टी मिलेगी।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
बिहार माध्यमिक शिक्षा संघ ने अपने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि 16 मई से सभी स्कूलों में इस नियम का पालन किया जाएगा। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिक्षण गतिविधियां होंगी, जबकि उसके बाद ‘मिशन दक्ष’ के तहत स्कूल के कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
लंच का समय रात 10 से 10:30 बजे तक रखा गया है। साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को दोपहर 1:30 बजे के बाद ही स्कूल भवन छोड़ने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कक्षाएं सुबह 8 बजे से चल रही थीं।
शिक्षकों को सुबह 6 बजे से आना होगा स्कूल
माध्यमिक शिक्षा संघ की ओर से जारी इस आदेश के चलते अब शिक्षकों को सुबह 6 बजे से स्कूल आना होगा। यह आदेश 16 मई से 30 जून तक लागू रहेगा। इसके अलावा शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन समेत अन्य प्रशासनिक कार्य भी करते रहेंगे।