⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 175 शब्द|📅 17 May 2024
डेली संवाद, राजस्थान। Accident News: राजस्थान के भरतपुर से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि भरतपुर के हलैना के पास नेशनल हाईवे पर बस एक हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक भरतपुर के हलैना के पास नेशनल हाईवे पर जयपुर जा रही बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई और वहीं 12 यात्री घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
घायलों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बस अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी और ट्रक भी जयपुर जा रहा था। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर घायल हैं।
CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO







