Amul Milk Price: क्या महंगा होगा अमूल दूध? अमूल के MD ने दिया बड़ा अपडेट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Amul Milk Price: अमूल के MD जयेन मेहता (Jayen Mehta) ने एक इंटरव्यू में बताया कि देश में बहुत जल्द नया दूध लॉन्च होगा। इसके साथ ही उन्होंने अमूल दूध की कीमत पर भी बड़ा अपडेट दिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

उन्होंने बताया कि कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करती रहती है। हर साल करीब 100 प्रोडक्ट लॉन्च होते हैं। इस साल प्रोटीन की रेंज में भी कई नए प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।

क्या महंगा होगा अमूल दूध?

जयेन मेहता ने बताया कि पिछले 15 महीनों से दूध के दाम नहीं बढ़े हैं। पिछले साल फरवरी में दूध के दाम बढ़े थे। पिछले साल किसानों की लागत घटी थी। किसानों की लागत घटने से दाम नहीं बढ़े हैं।

अब तक कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। मेहता ने कहा कि अमूल का आइसक्रीम कारोबार 40 फीसदी बढ़ा है। इस साल आइसक्रीम की कई रेंज लॉन्च हुई हैं। कंपनी का जोर विदेशों में कारोबार बढ़ाने पर है। अमेरिका में कंपनी के प्रोडक्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

लॉन्च होगा हाई प्रोटीन दूध

अमूल के एमडी ने कहा कि बहुत जल्द हाई प्रोटीन दूध लॉन्च करेंगे। 250ML दूध की थैली में 35 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।

अमूल के ऑर्गेनिक मसाले भी आएंगे

इस हफ्ते बाजार में अमूल के ऑर्गेनिक मासाले भी आ जाएंगे। बाजार में 20 से ज्यादा ऑर्गेनिक प्रोडक्ट आ चुके हैं। कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

अमेरिका में अमूल दूध लॉन्च

अमेरिका में इसी महीने अमूल दूध लॉन्च किया गया है। दही (Amul Dahi), छाछ (Amul Chaas), पनीर (Amul Paneer) वगैरह को भी US में लॉन्च करेंगे। 25 सालों से कंपनी US में मक्खन (Amul Butter), घी (Amul Ghee) वगैरह एक्सपोर्ट कर रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *