Blinkit: ब्लिंकिट से मिलेगा सब्जी के साथ फ्री धनिया, एक्स्ट्रा पैसे नहीं लगेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Blinkit: हमें कोई भी सामान चाहे वो सब्जी, फ्रूट हो या फिर किराने का सामान अब हम आसानी से ऑनलाइन बेचने वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) से ऑर्डर करते हैं। हम जब अपने घर के आस-पास के बाजार से सब्जी खरीदते हैं तो दुकानदार से फ्री धनिया (Free dhaniya) मांगते हैं। लेकिन ब्लिंकिट पर ऑर्डर करने पर हमें धनिया के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्री धनिया को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। मुंबई के एक शख्स ने एक्स पर ब्लिंकिट को टैग करके एक पोस्ट शेयर की।

ढींडसा ने अपने पोस्ट में कहा कि

इस पोस्ट में शख्स ने कहा कि मेरी मां का सुझाव है कि ब्लिंकिट पर भी फ्री धनिया मिलना चाहिए। एक्स का यह पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा (CEO Albinder Dhindsa) ने जवाब दिया।

ढींडसा ने अपने पोस्ट में कहा कि “यह लाइव है! सभी लोग अंकित की मां को धन्यवाद दें। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अगले कुछ हफ्तों में इस सुविधा को बेहतर बना पाएं।”

यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उसकी मां को मिनी हार्ट अटैक आ गया था, जब उन्होंने देखा कि ब्लिंकिट पर सब्जियों के साथ धनिया फ्री में नहीं मिलता है और धनिया के लिए अलग से पेमेंट करनी होती है। यूजर ने बताया कि उसकी मां ने सुझाव दिया है कि एक निश्चित मात्रा में सब्जियां खरीदने पर धनिया पत्ती फ्री में मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इस पोस्ट पर ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने रिप्लाई किया। उन्होंने रिप्लाई में स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट के हिसाब से कुछ सब्जियों के ऑर्डर पर 100 ग्राम धनिया पत्ति फ्री में एड करने का ऑप्शन मिल रहा है।

क्या सच में CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *