Jalandhar News: जालंधर से शिअद प्रत्याशी महिंदर सिंह केपी पहुंचे राधा स्वामी डेरा, परिवार सहित बाबा गुरिंदर ढिल्लों से लिया आशीर्वाद

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- जालंधर लोकसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी आज डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने पहुंचे और अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

महिंदर सिंह केपी ने कहा कि वह कई वर्षों से ब्यास डेरा राधा स्वामी से जुड़े हुए हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर जन कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। इसी से लोगों का कल्याण होगा। केपी ने कहा कि, खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि उन्हें बाबाजी से मिलने का मौका मिला।

डेरा की व्यवस्थाओं से बेहद प्रभावित

केपी ने कहा कि मैं और मेरा परिवार डेरा की व्यवस्थाओं से बेहद प्रभावित हैं। क्योंकि बाबाजी की वाणी से प्रेरणा लेकर पूरा विश्व बुराई से छुटकारा पा रहा है। जीवन में ऐसे नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। लोकसभा क्षेत्र जालंधर से महिंदर सिंह केपी कहा कि डेरा ब्यास हमारे लिए एक रास्ता है और पूरी दुनिया में लोग उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं।

राधा स्वामी का प्रभाव

आपको बता दें कि पंजाब की सभी सीटों पर डेरा राधा स्वामी का काफी प्रभाव माना जाता है। क्योंकि राधा स्वामी डेरे से जुड़े अनुयाई पूरे पंजाब में फैले हैं और एक बड़ा वोट बैंक डेरे से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू और आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू भी बाबा ढिल्लों से मिल चुके हैं।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *