डेली संवाद, नई दिल्ली। JEE Advanced Admit Card Released: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 17 मई 2024 दिन शुक्रवार को एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है– jeeadv.ac.in. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम
शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक जेईई एडवांस्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आज सुबह रिलीज कर दिए गए. परीक्षा का आयोजन 26 मई के दिन किया जाएगा। पेपर दो शिफ्ट में होंगे, पहला पेपर होगा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच और दूसरा पेपर होगा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच।