Police Encounter: पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Police Encounter: शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया है। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली में एक कार शोरूम में कथित तौर पर गोलीबारी करने वाला एक शूटर दिल्ली पुलिस की एक विशेष यूनिट के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर का नाम अजय सिंगरोहा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हिमांशु भाऊ गिरोह पुर्तगाल से गिरोह चलाता है। दरअसल, अभियुक्‍त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां की और वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

वहीं, उसे घायल अवस्‍था में अस्‍पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, गुरुवार को दिल्‍ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह का एक शूटर अजय सिंगरोहा उर्फ गोली बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द आएगा।

पुलिस ने बिछाया जाल

सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और करीब रात के 11.30 बजे गोली को एक होंडा सिटी गाड़ी में स्पॉट किया गया। इसके बाद पुलिस पार्टी ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन खुद को घिरा देख अभियुक्‍त ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *