Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने रद्द किए आज के सारे प्रोग्राम, वापिस जाएंगे दिल्ली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि केजरीवाल को अपने आज के प्रोग्राम रद्द करने पड़े है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक उनको दिल्ली लौटना पड़ रहा है। वे अब कुछ घंटों में अमृतसर से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर व करतारपुर में रोड शो के लिए रवाना होंगे।

आखिरी समय में रद्द किया कार्यक्रम

बता दे कि केजरीवाल का आज शुक्रवार को अमृतसर के श्री राम तीर्थ जाने का प्रोग्राम था, लेकिन आखिरी समय में उनको रद्द करना पड़ा। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे के दौरान सिर्फ अमृतसर में ही रुके हैं। वे गुरुवार तकरीबन 2 बजे अमृतसर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इसके बाद वे सीधा होटल गए और वहां से गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे। अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ भी गए। शाम 6 बजे के करीब रोड शो भी निकाला।अमृतसर में आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के लिए प्रचार किया।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *