Punjab News: Golden Temple आने वाली श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आने वाली संगतों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने लोगों से अपील की है गुरुद्वारा साहिब आने तक के रास्ते में गैर-सिखों या प्रवासियों द्वारा बेचे जा रहे रुमाला साहिब को न लें।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

क्योंकि गैर-सिख और प्रवासी सिख धर्म के सिद्धांतों को नहीं जानते और लोगों को भ्रम में डालकर अपनी दुकानदारी चला रहे है।

सिंह साहिब ने कहा कि कई दिनों से…

सिंह साहिब ने कहा कि कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के रस्ते में कुछ लोगों द्वारा गुरु साहिब के रूमाले रेहड़ियों या फिर हाथों में संगतों के आगे- आगे घूमकर बेचते देखें जा रहे हैं, जोकि एक तरफ मर्यादा का पूरी तरफ उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि ये लोग देश- विदेश या दूसरे शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को धोखा देते हुए कहते हैं कि गुरु घर में रुमाला साहिब चढ़ाने से ही यहां आना सफल माना जाएगा।

सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि गुरु घर में ऐसा कुछ नहीं है, क्योंकि एक भक्त के लिए गुरु घर में अपनी श्रद्धा लेकर आना बहुत बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री केसगढ़ साहिब या गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब या अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों में आने वाले श्रद्धालु इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें गुरुद्वारा साहिब के रास्तों में लगी रेहड़ी फड़ी से गुरु घरों में चढ़ाने के लिए रूमाला साहिब या फिर अन्य सिख निशान वाली वस्तुएं बिल्कुल ना खरीदें।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *