Punjab News: नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के कई अफसर विजीलैंस के रडार पर, रिश्वतखोर आर्कीटैक्ट ने किया है बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में चल रही रिश्वतखोरी का विजीलैंस के पर्दाफाश के बाद बिल्डिंग ब्रांच के अफसर विजीलैंस के रडार पर आ गए हैं। रिश्वतखोरी के केस में विजीलैंस पहले ही एक आर्किटैक्ट को गिरफ्तार कर चुकी है। विजीलैंस ब्यूरो के सूत्रों के मुताबिक आर्किटेक्ट ने अपने बयान में एमटीपी, एटीपी, इंस्पैक्टर और ड्राफ्ट्समैन का नाम भी लिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आपको बता दें कि पिछले दिनों अमृतसर में विजीलैंस ने साहिल बिहारी शर्मा नामक एक आर्किटेक्ट को 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया था। यह एक्शन पिरथीपाल सिंह निवासी मीराकोट चौक, अमृतसर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के आधार पर किया गया था।

Punjab News: नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के कई अफसर विजीलैंस के रडार पर, रिश्वतखोर आर्कीटैक्ट ने किया है बड़ा खुलासा
विजीलैंस ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में आर्किटैक्ट

रिश्वत में मांगे 20 हजार

शिकायतकर्ता ने बताया था कि साहिल बिहारी शर्मा ने नगर निगम अमृतसर के अधिकारियों से उसकी दुकान की बिक्री के लिए एनओसी जारी करवाने के बदले 20,000 रुपये की मांग की है। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर आर्किटैक्ट साहिल को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इसी केस में आरोपी आर्किटैक्ट साहिल बिहारी शर्मा ने पुलिस को बयान दिया है कि एनओसी के लिए बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ती है, जिसका जिक्र विजीलैंस ने अपनी एफआईआर में भी की है। जिससे विजीलैंस ने एमटीपी, एटीपी, इंस्पैक्टर समेत ड्राफ्ट्समैन से भी पूछताछ कर सकती है।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *