Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने बाराबंकी, गोंडा और फैजाबाद लोकसभा सीट के लिए जनसभा को किया संबोधित

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 782 शब्द|📅 17 May 2024

डेली संवाद, बाराबंकी। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी के तीन जिलों में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मोहनलालगंज और बाराबंकी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार किया। वहीं बहराइच में गोंडा लोकसभा सीट के लिए उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

सीएम योगी ने अयोध्या में फैजाबाद लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में विशाल रैली की। मुख्यमंत्री के निशाने पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस रही। उन्होंने सपा और कांग्रेस के नए संस्करण को ‘खून चुसवा’ बताया। सीएम ने कहा कि जब भी ये मिलते हैं कोई न कोई अपशकुन जरूर होता है। सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को देश कभी भी माफ नहीं करेगा।

4 जून के परिणाम को लेकर जनता पहले से ही आश्वस्त

बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में अब तक चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि तीन चरण बाकी हैं। इसके बावजूद पूरे देश की जनता जनार्दन 4 जून के परिणाम को लेकर पहले से ही आश्वस्त है। वह जानते हैं कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी।

अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा

यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी तुष्टीकरण और अराजकता की नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है। योगी आदित्यनाथ यहां बाराबंकी के जैदपुर मार्ग के समीप जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने बाराबंकी की लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत और मोहनलालगंज के लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सांस्कृतिक नवजागरण के पुरोधा, एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पी और दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास रामद्रोही

बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण की रणनीति वर्ष 1949 में बलरामपुर में बनी थी, इसलिए रामलला पर पहला अधिकार आप सबका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य रामलला का मंदिर बनाकर बलरामपुरवासियों का इंतजार खत्म किया है।

यह सब लोकतंत्र में आपके वोट की ताकत से हुआ है। यही वजह है कि पूरे देश में जनता जनार्दन एक स्वर में अबकी बार मोदी सरकार और 400 पार की बात कह रही है। वह कह रहे हैं जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास रामद्रोही है। ऐसे में यह चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच का हो गया है।

सीएम योगी ने कहा कि गोंडा में समाजवादी पार्टी के समय में खाद्यान्न घोटाला हुआ था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। आज यह आटा और डाटा फ्री में देने की बात कहते हैं, जबकि गरीब के राशन में डकैती डालते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतरौला में गोंडा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गोंडा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह के पक्ष में वोट की अपील की।

मोदी इस महाभारत के श्रीकृष्ण, भारत के विकास रथ के सारथी

अयोध्या के मिल्कीपुर में फैजाबाद लोकसभा सीट के लिए रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा का वर्तमान संस्करण बहुत खतरनाक हैं। जब भी ये दोनों मिलते हैं मानकर चलिए कि कोई अपशकुन होने वाला है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इस नए संस्करण को ‘खून चुसवा’ कहते हैं।

औरंगजेब की आत्मा इनके अंदर घुस गई है। ये देश के लोगों से जजिया कर वसूलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो माहौल देश के अंदर बन रहा है इसमें हम सबको सहभागी बनना है। ये अवसर कमल चुनाव पर वोट करके लोक और परलोक दोनों सुधारने का है। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है तो यह केवल भाजपा ही कर सकती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मोदी भारत के विकास के रथ के सारथी हैं। महाभारत के इस युद्ध में वह श्रीकृष्ण की भूमिका में हैं और जहां मोदी होंगे, कमल का फूल होगा तो विजय अवश्य होनी है। वहीं, रामद्रोहियों की जमानतें जब्त होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सांसद व भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *