Gurucharan Singh: ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने खुद बताई गायब होने की वजह

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) पिछले कई दिनों से गायब थे। इस मामले में उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। गुरचरण सिंह के लापता होने से हर कोई हैरान था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अब गुरचरण सिंह घर लौट आए हैं। जब वे लौटे तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस पर उन्होंने बताया कि वह सांसारिक काम छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। अपनी यात्रा के दौरान वह अमृतसर, लुधियाना और कई अन्य स्थानों के गुरुद्वारों में कई दिनों तक रुके।

हिमालय जाना चाहते थे गुरुचरण सिंह

जब उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें घर लौट जाना चाहिए तो वे वापस आ गए। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि गुरुचरण सिंह एक संप्रदाय के अनुयायी थे जो ध्यान करते थे और इसके लिए हिमालय जाना चाहते थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

गुरुचरण सिंह के 22 अप्रैल को दिल्ली में अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह एयरपोर्ट पर ही नहीं पहुंचे। 26 अप्रैल को उनके लापता होने की बात सामने आई। गुरुचरण सिंह को लेकर पालम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *