Jalandhar News: राष्ट्रीय संगठन सह-महामंत्री ने पंजाब की 13 लोकसभा की बूथ मैनेजमेंट कमेटियों के साथ की बैठक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 18 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सह-महामंत्री शिव प्रकाश ने आज अपने पंजाब प्रवास के दौरान स्थानीय लोकसभा के प्रदेश ऑफिस में पंजाब की सभी 13 लोकसभा की बूथ मैनेजमेंट कमेटियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र रैना, प्रदेश संगठन महामंत्री निवास्लु, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा प्रदेश कार्यालय इंचार्ज राकेश राठौर, इस बैठक के संयोजक संदीप मिन्हास, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बूथ मैनेजमेंट को लेकर मुख्य बिंदु पर की चर्चा

राष्ट्रीय संगठन सह-महामंत्री शिव प्रकाश ने पंजाब की सभी 13 सीटों से बूथ मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने इस बैठक में सभी पदाधिकारी से बूथ मैनेजमेंट को लेकर मुख्य बिंदु पर चर्चा की। शिव प्रकाश ने कहा कि आज देशभर का जैसा वातावरण है और देश में ऐसे अनेक राज्य हैं जहां पहले के मुकाबले भाजपा का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

आम आदमी मोदी की प्रशंसा किए बगैर नहीं रहता

कई राज्य ऐसे हैं जहां पर हमें एक भी सीट नहीं मिलती थी और वहां पर भी हमारी सीटों की संख्या बढ़ रही है। यह सब बूथ मैनेजमेंट को लेकर ही संभव हो सका है। शिव प्रकाश ने कहा कि आज मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि आज पूरे देश में आम आदमी भी मोदी की प्रशंसा किए बगैर नहीं रहता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गुणगान गाता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को आप सभी अपने-अपने बूथों पर सभी लोगों को बताएं जिसमें गरीब कल्याण योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर बुनियादी विकास, आर्थिक अर्थव्यवस्था, देश की सुरक्षा बाहरी सीमाओं की सुरक्षा, विश्व में भारत का सम्मान, देश की संस्कृति, जिसके लिए मोदी ने पूरे देश और विदेश में अनेकों काम किए हैं।

शिव प्रकाश ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारतीय जहां भी रह रहे हैं उन्हें आज पूरा मान सम्मान मिल रहा है और सभी प्रवासी भारतीयों को आज लगता है कि उनका देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है उन्हें सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और जन-हितेषी योजनाओं को जो देश के हर वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही हैं लोगों के बीच लेकर जाएं।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *