Swati Maliwal: स्वाति की आंख और पैर पर चोट के निशान, CM House की VIDEO आई सामने, राघव चड्ढा पहुंचे केजरीवाल से मिलने, देखें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 18 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Swati Maliwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के घर 13 मई को हुई मारपीट केस में पीड़ित आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में 2 तस्वीरों के साथ स्वाति की आंख और पैर पर चोट के निशान का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

दिल्ली पुलिस ने 16 मई को रात 11 बजे स्वाति का मेडिकल AIIMS में करवाया था। उधर, स्वाति से मारपीट की घटना के दिन का दूसरा वीडियो सामने आया है। 32 सेकेंड के वीडियो में पुलिसवाले स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस से निकालते दिखाई दे रहे हैं।

सिक्योरिटी गार्ड का हाथ झटक रही हैं

वीडियो के आखिर में स्वाति महिला सिक्योरिटी गार्ड का हाथ झटक रही हैं और पुलिस अफसरों से बात कर रही हैं। डेली संवाद इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

राघव चड्ढा पहुंचे अरविंद केजरीवाल के घर

वहीं, AAP सांसद राघव चड्‌ढा भी शनिवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। राघव मार्च से ही अपने आंखों की सर्जरी के लिए लंदन में थे।

विभव ने स्वाति के साथ की बदसलूकी

स्वाति मालीवाल 13 मई को सुबह 9 बजे CM आवास पहुंची थीं। आरोप है कि बिभव ने बदसलूकी और मारपीट की। 3 दिन बाद यानी 16 मई की दोपहर को पुलिस उनके घर पहुंची और बयान दर्ज किया। इसके बाद स्वाति की शिकायत पर बिभव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 16 मई की रात 9:30 बजे FIR दर्ज की।

Swati Maliwal: स्वाति की आंख और पैर पर चोट के निशान, CM House की VIDEO आई सामने, राघव चड्ढा पहुंचे केजरीवाल से मिलने, देखें
स्वाति मालीवाल द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर

FIR में यह भी लिखा है कि विभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। स्वाति मालीवाल ने 17 मई को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

मारपीट के आरोपी अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने मालीवाल के खिलाफ 17 मई को FIR दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा कि स्वाति मालीवाल जबरदस्ती CM आवास में दाखिल हुईं और रोके जाने पर हंगामा खड़ा किया और स्टाफ को गाली दी।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *