Jalandhar News: वार्ड-20 के भारत नगर में दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में मीटिंग, MLA रमन अरोड़ा ने की AAP को जिताने की अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 19 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024 – जालंधर लोकसभा क्षेत्र से AAP के प्रत्याशी पवन टीनू के लिए आज वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान ने भारत नगर में मीटिंग का आयोजन किया। बैठक में सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि AAP धर्म की राजनीति नहीं करती है, बल्कि विकास कार्यों पर यकीन रखती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से AAP की भगवंत मान सरकार सभी मांगे पूरी की। उन्होंने कहा कि बिजली बिल माफी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Jalandhar News: वार्ड-20 के भारत नगर में दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में मीटिंग, MLA रमन अरोड़ा ने की AAP को जिताने की अपील
AAP के प्रत्याशी पवन टीनू, MLA रमन अरोड़ा और वार्ड प्रभारी दीनानाथ प्रधान

सीएम मान ने सभी वायदे पूरे किए – दीनानाथ

आम आदमी पार्टी के वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ ने कहा है कि AAP के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक-एक कर के सभी वायदे पूरे किए हैं। बिजली बिल माफी से आज किसी भी गरीब के घर बिजली का बिल नहीं आ रहा है। इसी तरह से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की गारंटी इस इलैक्शन के बाद पूरी होगी।

Jalandhar News: वार्ड-20 के भारत नगर में दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में मीटिंग, MLA रमन अरोड़ा ने की AAP को जिताने की अपील
भारत नगर में मीटिंग में उपस्थित लोग

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आखिर में विधायक रमन अरोड़ा ने दीनानाथ प्रधान और वार्ड के लोगों से कहा है कि इस वार्ड के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि AAP के प्रत्याशी पवन टीनू को जिताए, आपके वार्ड का हर काम हम पूरा करेंगे। दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा और लोगों का धन्यवाद किया।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *