Jalandhar News: नौटंकीबाजी में PM मोदी ने तो कपिल शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया – पवन खैरा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 19 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) के मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन और स्पोक्सपर्सन पवन खैरा ने कहा कि जिस किसान के वोट लेकर बीजेपी ने केंद्र में सरकार बनाई है, आज उस किसान को दिल्ली में आने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पवन खैरा आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने कपिल शर्मा का शो देखना बंद कर दिया है, क्योंकि कपिल शर्मा का काम पीएम मोदी ज्यादा अच्छे से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नौटंकीबाज है, उन्होंने कपिल शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया।

मां बच्चों को मंगलसूत्र बेच कर पढ़ाती हैं

पवन खैरा ने कहा कि, मंगलसूत्र वैसे भी प्रधानमंत्री को आज कल बहुत पसंद आ रहा है, जब पसंद आना चाहिए था, तब नहीं आया। उन्होंने कहा कि, मां बच्चों को मंगलसूत्र बेच कर पढ़ाती हैं, मगर बीजेपी सरकार की देखरेख में पेपर लीक हो जाता है। जिससे परेशान तो सिर्फ गरीब हो रहा है।

किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सके पीएम

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने अमीर दोस्तों के करीब 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए, मगर किसानों का कर्ज माफ करने में पीएम को दर्ज हो रहा है। कहा कि किसानों का हर दर्द हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार हर लेगी।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

पवन खैरा ने कहा कि जनता ही नहीं चाहती है कि आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन रहे। इसी के चलते हमने पंजाब में ऐसा नहीं किया। देश में उनके साथ गठबंधन की जरूरत थी, तो हमने ऐसा किया।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *