Lok Sabha Election: पंजाब में PM मोदी की जालंधर समेत 8 शहरों में रैलियां, यूपी के CM योगी चंडीगढ़ की रैली में गरजेंगे, शैड्यूल जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 19 May 2024

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली/लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: PM Narendra Modi – लोकसभा चुनाव में भाजपा आने वाले दिनों में बड़ी रैलियां करने जा रही है। ये रैलियां पंजाब के अलग अलग शहरों में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में 8 रैलियां करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीमावर्ती राज्य में 8 रैलियां करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में रैली करेंगे। चंडीगढ़ से योगी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को एक साथ साधने की कोशिश करेंगे।

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

पटियाला में पीएम मोदी की रैली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PM मोदी 23 मई को परनीत कौर के पक्ष में पटियाला में रैली करेंगे उसके अगले दिन 24 मई को वह गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार दिनेश बब्बू और जालंधर में सुशील रिंकू के समर्थन में रैलियां करेंगे। उनकी बाकी 5 रैलियों का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ की चंडीगढ़ में रैली

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 हलकों होशियारपुर, लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब, अमृतसर और बठिंडा और फिरोजपुर में रैलियां कर सकते हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने योगी आदित्यनाथ की पंजाब में भी रैलियों के लिए पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक योगी का सिर्फ चंडीगढ़ में शैड्यूल बना है।

Lok Sabha Election: पंजाब में PM मोदी की जालंधर समेत 8 शहरों में रैलियां, यूपी के CM योगी चंडीगढ़ की रैली में गरजेंगे, शैड्यूल जारी
amit shah

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के फायर ब्रांड नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी समेत कई नेता मई के आखिरी हफ्ते में पंजाब में बड़ी रैलियां करेंगे। इसके लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *