Sushil Rinku: शाहकोट में भाजपा की ताबड़तोड़ रैलियां, कई परिवार पार्टी में शामिल हुए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 19 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Sushil Rinku: Lok Sabha Election 2024 – शाहकोट विधानसभा हलके में भाजपा का चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। आज रविवार को शाहकोट के कस्बा लोहियां, मलसीयां और सगोंवाल में भारतीय जनता पार्टी की तीन रैलियां हुई जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

तीनों रैलियों में लोगों ने शाहकोट हल्के से रेत माफिया, गुंडाराज व नशे को जड़ से खत्म करने की शपथ ली और इस काम के लिए भारतीय जनता पार्टी को उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से हल्के से विजई बनाने का आह्वान किया।

रिंकू के हक में प्रचार किया

रैलियों के दौरान कई परिवार अकाली दल और आपको छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और रिंकू के हक में प्रचार किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता राणा हरदीप सिंह की अगुवाई में तीनों रैलियां में शाहकोट हल्के से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे और कहा की वे इस बार इस हलके से जीत का हार सिर्फ और सिर्फ सुशील रिंकू को ही डालेंगे।

Sushil Rinku: शाहकोट में भाजपा की ताबड़तोड़ रैलियां, कई परिवार पार्टी में शामिल हुए
शाहकोट में रैली को संबोधित करते सुशील रिंकू

धोखा किया और अपना ही विकास किया

लोगों ने कहा कि कई दशकों से एक-दो परिवारों को यहां से मौका मिला लेकिन उन्होंने शाहकोट हलके के लोगों के साथ सिर्फ धोखा किया और अपना ही विकास किया। मगर अब लोग ऐसा नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इस मौके पर मुनीश धीर, अमरजीत थिंड, हरदेव पीटा, कमल नाहर, कमल हीर, दीपक शर्मा, दविंदर क्लेयर, दलवीर सिंह सभरवाल, संजम मस्सन, काला पहलवान, सतनाम सिंह, कमलजीत कौर, रणजीत सिंह, सुखदेव सिंह, रेशम सिंह, गुरभगत सिंह, प्यारा सिंह शम्मी खेड़ा आदि मौजूद थे।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *