Bank Merger: मर्जर होने जा रहे है IDFC लिमिटेड और IDFC First Bank, शेयरहोल्डर्स की मिली मंजूरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 20 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bank Merger: प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी लिमिटेड (IDFC Limited) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) का विलय होने जा रहा है। इस विलय को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अधिकतर शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की चेन्नई बेंच ने यह मीटिंग आयोजित की थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शेयरधारकों के इस फैसले की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है। बैंक ने बताया कि मर्जर के प्रस्ताव को 99.95 फीसदी इक्विटी शेयरहोल्डर्स ने मंजूरी दी है। NCLT द्वारा आयोजित बैठक में ई वोटिंग और रिमोट ई वोटिंग के जरिए यह फैसला हुआ है। जल्द ही इस फैसले की घोषणा नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल द्वारा भी की जा सकती है।

आरबीआई ने दिसंबर में दे दी थी मर्जर को मंजूरी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर, 2023 में आईडीएफसी लिमिटेड और इसकी बैंकिंग सब्सिडियरी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिवर्स मर्जर की अनुमति दे दी थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी लिमिटेड, आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने इस मर्जर को जुलाई, 2023 में मंजूरी दी थी। इस प्रस्तावित रिवर्स मर्जर स्कीम के तहत आईडीएफसी के शेयरहोल्डर्स को 100 शेयर के बदले 155 शेयर मिलेंगे। आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर्स की फेस वैल्यू 10 रुपए होगी।

साल 2015 से शुरू हुआ था आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी लिमिटेड (IDFC Limited) की स्थापना 1997 में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग के लिए हुई थी। साल 2014 में कंपनी को आरबीआई ने बैंकिंग सेक्टर में आने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद अक्टूबर, 2015 से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कामकाज शुरू किया था।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *