Jalandhar News: अरोड़ा महासभा के फाउंडर प्रेसीडैंट ऋषि अरोड़ा अपने 11 साथियों के साथ BJP में शामिल, बोले- मोदी से प्रभावित हैं

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- जालंधर में खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड (पंजाब सरकार) के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन ऋषि अरोड़ा ने अपने 11 पदाधिकारियों के साथ भाजपा ज्वाइन कर लिया। ऋषि अरोड़ा और उनके पदाधिकारियों को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भाजपा में शामिल करवाया।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

ऋषि अरोड़ा अरोड़ वंश अरोड़ा खत्री महासभा पंजाब के प्रधान है। इसके साथ ही अरोड़ा महासभा के फाउंडर प्रेसीडैंट भी हैं। होल सेल शूज मार्केट एसोसिएशन जालंधर के वाइस प्रेसीडेंट भी ऋषि अरोड़ा हैं।

अरोड़ा महासभा भाजपा के प्रचार करेगा

ऋषि अरोड़ा ने बताया कि वे अपने 11 पदाधिकारियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी सुशील रिंकू को जिताने के लिए खत्री अरोड़ा महासभा पूरी ताकत के साथ काम करेगा। इसके अलावा पंजाब के अन्य सीटों पर भी अरोड़ा महासभा भाजपा के प्रचार करेगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ऋषि अरोड़ा के साथ विकास लखानी, राजकुमार अरोड़ा, कुंवर सुखदेव अरोड़ा, मोहित मुखीजा, सुशील चावला, बंटी अरोड़ा, गगन कंबोज, श्रीमती पूजा, हेमंत और अजय खुराना बब्बू समेत उनके सभी साथी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

PM Modi को केजरीवाल की चुनौती। नेताओं के साथ BJP मुख्यालय आ रहा हूं, जेल में डालो | Daily Samvad









728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *