Lok Sabha Election: आठ राज्यों में 49 सीटों पर वोटिंग, भाजपा वर्करों के साथ मारपीट, यूपी में CRPF जवान की मौत

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लखनऊ/नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 23.66% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.70% और सबसे कम महाराष्ट्र में 15.93% मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 21.07%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 24.02% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 22.48% वोटिंग हुई है।

महोबा में ड्यूटी के दौरान CRPF जवान की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

अक्षय कुमार ने डाला वोट

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, फरहान अख्तर, के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।

मायावती ने किया मतदान

इसके अलावा, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

PM Modi को केजरीवाल की चुनौती। नेताओं के साथ BJP मुख्यालय आ रहा हूं, जेल में डालो | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar