Weather Today: गर्मी से बेहाल हुआ पंजाब, तापमान जाएगा 48 डिग्री के पार, रेड अलर्ट जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 20 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पंजाब (Punjab Weather) में गर्मी बेहाल कर रही है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन ये अभी शुरुआत है। 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। इसके बाद सूरज और ज्यादा आग उगलेगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। मौजूदा हालातों की बात करें तो रविवार शाम पंजाब के बठिंडा का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में एक ही दिन में 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो हैरान करने वाली थी। वहीं, पठानकोट का तापमान 45.5 डिग्री, पटियाला का 45, लुधियाना का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

रेड अलर्ट जारी कर दिया

मौसम विभाग ने पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अन्य सभी जिलों में ओरेंज अलर्ट है। मंगलवार को पंजाब के 10 जिले अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंजाब में अधिकतम तापमान

पंजाब में अधिकतम तापमान 21 मई 1978 में दर्ज किया गया था। उस समय अमृतसर का तापमान 47.7 डिग्री तक पहुंच गया था। इस दिन पंजाब में सबसे अधिक गर्मी का रिकॉर्ड बना, जो आज तक सबसे अधिक है।

25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग ने इसी दिन अमृतसर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के करीब रहने का अनुमान लगाया है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश का 46 साल पुराना सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पंजाब के शहरों का अनुमानित तापमान

  • अमृतसर- अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री के पार जाने का अनुमान है।
  • जालंधर– बीते दिन शहर का बीते दिन तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
  • लुधियाना– बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
  • पटियाला– बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी ये तापमान इतना ही रहने का अनुमान है।
  • मोहाली- रविवार शहर का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *