Yogi Adityanath: चंडीगढ़ में CM योगी बोले- कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Yogi Adityanath: Lok Sabha Election 2024- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज चंडीगढ़ (Chandigarh) में चुनावी रैली को संबोधित किया। योगी ने कहा है कि पूरे देश में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ और ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे एक स्वर में गूंज रहे हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया भी आश्वस्त है कि 4 जून को क्या परिणाम आने जा रहा है। मगर कांग्रेस को उसके कारनामों के कारण देश ने इस हाल में भी नहीं छोड़ा है कि वह 400 सीटों पर चुनाव ही लड़ सके।

गुंडा तत्वों को उल्टा टांग दिया

भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां मलोया क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां माफिया का बोलबाला दिखता है वहीं यूपी में हमने ऐसे तत्वों को उलटा टांग दिया है और आज उनकी कब्र पर कोई मर्सिया पढ़ने वाला भी नहीं है।

चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

जो राम का है वही राष्ट्र का है

योगी ने कहा कि आप और कांग्रेस का गठबंधन जनकल्याण के लिए नहीं, बल्कि लूट-खसोट के लिए बना है। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से आए हैं और जगत जननी मां भगवती चंडी देवी तथा माता मंशा देवी के पावन दरबार को कोटि कोटि नमन करते हैं।

योगी ने चंडीगढ़ को गुरुओं की साधना और उनकी भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम स्थल बताते हुए जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। क्योंकि जो राम का है वही राष्ट्र का है और जो राम का नहीं है वह किसी काम का नहीं है।

कांग्रेस ही राममंदिर इटली में बनवा देती

योगी ने कहा कि कांग्रेस के बुद्धिदाता कहते हैं कि भारत में राममंदिर नहीं बनना चाहिए था। उन्हें ये बात पहले कांग्रेस को ही कहना चाहिए था ताकि कांग्रेस ही राममंदिर इटली में बनवा देती। विनाश काले विपरीत बुद्धि, कांग्रेस में यही दिख रहा है।

अब सब शांति से रहना चाहते हैं

योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले नेता पहले न्यायालय को धमकाते थे कि राममंदिर पर फैसला हुआ तो दंगे हो जाएंगे, खून की नदियां बह जाएंगी। हमने कहा यूपी में अब दंगा नहीं होगा, कोई दंगा करेगा तो उसको उलटा टांग देंगे उसको।

मैंने कहा था कि राममंदिर पर फैसला जिस दिन होगा वो ब्रह्मांड का सबसे शांत दिन होगा। यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं। अब यूपी में सड़क पर नमाज नहीं होती और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतर चुके हैं। अब सब शांति से रहना चाहते हैं।

चंडीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने आए लोग

सबसे पहले राहुल गांधी विदेश भागते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर जब भी संकट आया है सबसे पहले राहुल गांधी विदेश भागते हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि ये लोग ही संकट देने वाले हैं। इन्होंने आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार जैसे संकटों को भारत को देने का कार्य किया है। इस सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना में वह कहीं नजर नहीं आए।

राहुल गांधी न चंडीगढ़ में दिखे न यूपी में। तब केवल बीजेपी के कार्यकर्ता जनता की सेवा में थे। एक करोड़ प्रवासी यूपी में आए थे, जो अलग अलग राज्यों में जाने वाले थे। उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हमने तब 14 हजार बसें लगाई थी।

कांग्रेस को वोट देना पाप है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर पाप के भागीदार नहीं बनना है। अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने पर हमें पुण्य प्राप्त होता है। आज भारत यशस्वी बन रहा है। दुनिया में सम्मान बढ़ रहा है। आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता का समाधान हुआ है।

पहले आतंकी विस्फोट होते थे, निर्दोष भारतीय मारे जाते थे। संसद में जब मुद्दे को उठाता था तो कांग्रेस कहती थी आतंकवाद सीमापार से है। अब जोर से पटाखा भी फूट जाए तो पाकिस्तान भी सफाई देने लगता है। उसे पता है कि ये नया भारत है। छेड़ेंगे तो छोड़ेगा नहीं।

मोदी सरकार में लोककल्याण की लंबी फेहरिस्त

योगी ने कहा कि 12 साल पहले जब वह दिल्ली से चंडीगढ़ आए थे तो उन्हें 10 घंटे का समय लगा था, मगर अब 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने वक्तव्य दिया था कि 100 पैसा देते हैं मगर 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है।

इसका मतलब बीच में कांग्रेस के बिचौलिए शेष 85 पैसे खा जाते थे। मोदी जी ने जनधन एकाउंट खोल दिया आज 100 परसेंट लाभार्थी के खाते में सीधे पहुंच रहा है। एक लंबी फेहरिस्त है लोककल्याण की। गरीबों, वंचितों का बिना चेहरा, जाति, धर्म देखे योजनाओं का लाभ दिया गया।

वाल्मीकि समाज जरूर आए अयोध्या

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 साल का इंतजार समाप्त हो चुका है। सभी को अयोध्या में आकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने बताया कि मंदिर से भी पहले अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने के साथ ही उसका नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया।

वाल्मीकि समाज जरूर अयोध्या आए और वहां की दिव्यता की अनुभूति करे। राममंदिर का निर्माण आपके एक वोट की ताकत से हुआ है। आपके वोट की ताकत से ही मोदी जी को कड़े फैसले लेने की शक्ति मिलती है। हर व्यापारी और बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके लिए भाजपा आवश्यक है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, सांसद किरण खेर, प्रत्याशी संजय टंडन, यूपी सरकार में पूर्व मंत्री अतुल गर्ग, रामवीर भट्टी, हुकुम चंद, अमित जिंदल, कुलजीत संधू और मशहूर गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *