Jalandhar News: जालंधर पुलिस पर हमला, ड्रग्स तस्कर के घर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम को नशेड़ियों ने जमकर पीटा, दो घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Daily Samvad Big News

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के गांव पतारा में छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर नशा कर रहे युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसके चलते 2 पुलिस कर्मचारी घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

थाना पतारा के इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी गांव पतारा निवासी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू उर्फ सोनू के घर में बैठकर कुछ युवक नशा कर रहे हैं और वह भोले भाले अन्य लड़के-लड़कियों को भी नशा करने के लिए उकसा रहे हैं।

तेजधार हथियार से हमला

इस सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पार्टी ने उक्त घर का दरवाजा खटखटाया तो दरबाजे पर आए हरमन संधू सोनू ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मार देने की नीयत से उन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए

हरमन ने पुलिस कर्मचारी जसवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा हैड कांस्टेबल बरजिंदर पाल भी घायल हो गया। उसकी वर्दी भी खून से लथपथ हो गई। इतना ही नहीं इसके बाद हरमन ने अपने साथियों समेत घर की छत पर चढ़कर भी नीचे खड़े पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए।

पुलिस मुलाजिमों को गालियां निकाली

नशे की हालत में हरमन व अन्य पुलिस मुलाजिमों को गालियां निकालते हुए साथ लगते घरों की छतों पर चढ़कर फरार होने में सफल हो गए। एसएचओ बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि आरोपियों की पहचान त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू सोनू पुत्र तरसेम लाल, गगनदीप सिंह पुत्र स्व. कुलवंत सिंह के रूप में हुई है।

आरोपियों की हुई पहचान

इसके अलावा आरोपियों में हरमनजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, गुरजीत सिंह जीता पुत्र जीवन लाल, संदीप कुमार शीपा पुत्र मोहिंदर पाल सभी निवासी गांव पतारा थाना पतारा जिला जालंधर तथा परगट सिंह पुज्ञ सुरिंदर सिंह निवासी 309 न्यू जोगिंदर नगर थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 307, 353, 186, 332, 148 व 149 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-22 थाना पतारा में दर्ज की गई है। इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रेड कर रही हैं।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

PM Modi को केजरीवाल की चुनौती। नेताओं के साथ BJP मुख्यालय आ रहा हूं, जेल में डालो | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar