Punjab News: गिरफ्तार महिला को जमानत दिलाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाकर किया कांड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 21 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhar Card) बनाकर नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार महिला को जमानत दिलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में भार्गव कैंप की महिला को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस महिला को फर्जी जमानत दिलाने वाले गिरोह ने सरपंच और उसके बेटे का फर्जी आधार कार्ड बना एन.डी.पी.एस. एक्ट मामले में महिला को जमानत दिलावाई थी।

सरपंच के बेटे के घर अदालत द्वारा नोटिस भेजा

इस मामले में महिला के वांछित होने के बाद जमानत देने वाले सरपंच के बेटे के घर अदालत द्वारा नोटिस भेजा गया। इसके बाद पता चला कि उसके नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमानत दी गई है। पुलिस ने इस मामले में जमानत लेने वाली महिला पिंकी सहित फर्जी जमानत देने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज किया

थाना बारादरी के जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलकरण सिंह ने बताया कि 2019 में मॉडल हाउस की रहने महिला पिंकी को भार्गव कैंप थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस दर्ज किया था।

इस महिला को जमानत दिलाने के लिए फर्जी जमानती गिरोह ने गांव खोसा जगराओ के रहने वाले हरप्रीत का फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बना कर जमानत ले ली।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इसके बाद महिला के वांछित होने पर अदालत ने जमानत करवाने वाले हरप्रीत के घर नोटिस भेजा तो उसके पिता सरपंच ने बताया कि हरप्रीत पिछले आठ सालों से कनाडा में रह रहा है। उसका फर्जी आधार कार्ड बना महिला की जमानत करवाई गई है। इसके बाद थाना बारादरी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *