Punjab News: पंजाब के सूफी सिंगर हंसराज हंस और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू को धमकी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सूफी सिंगर और भाजपा नेता हंसराज हंस (Hansraj Hans) व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने दी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से पंजाब के किसानों को उकसाने की वीडियो अभी चल ही रही है, वहीं दूसरी ओर आज पन्नू द्वारा फिर से अपने नए जारी वीडियो में लुधियाना से भाजपा के प्रत्याशी रवनीत बिट्टू और फरीदकोट से हंसराज हंस को धमकी दी है।

Sikh For Justice Gurpatwant Singh Pannu
Sikh For Justice Gurpatwant Singh Pannu

किसानों को कत्ल करने की धमकी

गुरपतवंत पन्नू ने रवनीत बिट्टू को अपने दादा को याद करने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी पन्नू की तरफ से नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें उसने कहा है कि रवनीत बिट्टू और हंसराज हंस मेरी बात सुन ले कि तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

यह पंजाब है और यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। उसने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू अपने दादा बेअंत सिंह को याद कर ले और यह पन्नू का संदेश है कि यदि पंजाब में एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

PM Modi को केजरीवाल की चुनौती। नेताओं के साथ BJP मुख्यालय आ रहा हूं, जेल में डालो | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar