Weather Today: पंजाब के 10 जिलों में रेड अलर्ट, पहाड़ों में जबरदस्त गर्मी, कई राज्यों में सरकारी छुट्टियां रद्द, राजस्थान में पारा 50 डिग्री पार

Daily Samvad
4 Min Read
Weather Update

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Today: देश के कई हिस्सों में इन दिनों जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। पंजाब में भी पारा 47 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन में और अधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पंजाब में हीट-वेव से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच लगातार चार दिनों से बठिंडा का तापमान सर्वाधिक गर्म दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से बुधवार शाम जारी किए गए डेटा के अनुसार पंजाब के बठिंडा का तापमान 47 डिग्री रहा।

10 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (23 मई) को पंजाब के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानी कि यहां तापमान आज 45 डिग्री के पार होने के आसार बने हुए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के अलावा बरनाला, मानसा में रेड अलर्ट जारी किया है।

19 जिलों को ओरेंज अलर्ट

सके साथ ही पंजाब के 19 जिलों को ओरेंज अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को बिना काम बाहर ना निकलने का सुझाव जारी किया गया है। तेज गर्मी और लू के चलते लोगों को काफी परेशान हो सकती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद

विभाग ने गर्मियों के दिनों में फील्ड स्टाफ की छुट्टियों को रद कर दिया है। यदि कहीं पर पानी की कमी होगी तो टैंकरों से सप्लाई की जाएगी। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लू चलने जैसी स्थिति हैं। शिमला व समीपवर्ती क्षेत्रों में तीसरे दिन भी कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में दोपहर बाद वर्षा होने से मैदान में भी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

जम्मू कश्मीर में पहाड़ और मैदान भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। जम्मू संभाग में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 28 मई तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। जम्मू जिला मजिस्ट्रेट ने बढ़ते तापमान को देख नागरिकों से घर से बाहर जाने से बचने की अपील की।

रात में भी चलेगी लू, रेड अलर्ट जारी

पिछले एक सप्ताह से पंजाब में चल रही लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। अब रात में भी लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार छह जिलों में रात का तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चंडीगढ़ व मोहाली में रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *