PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने AAP और कांग्रेस पर बोला जमकर हमला, कहा- झाड़ू पार्टी वाले खुद नशे के होलसेलर हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 24 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। PM Narendra Modi Live: Lok Sabha Election 2024- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब (Narendra Modi in Punjab) में गुरदासपुर (Gurdaspur) और जालंधर (Jalandhar) में रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने जालंधर में पीएपी ग्राउंड (PAP Ground) में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सैनिक होने के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में रैली करने के बाद गुरदासपुर में रैली की, उसके बाद जालंधर में रैली करने पहुंचे।

पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है

PM मोदी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री रहते दिल्ली के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते।

पंजाब में गाली, दिल्ली में गलबहियां

पीएम मोदी ने कहा कि झाड़ू पार्टी वाले खुद नशे के होलसेलर हैं। ये कांग्रेस की फोटो कॉपी है। पंजाब में एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं और दिल्ली और हरियाणा में गलबहियां करते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए दिल्ली जेल जाना पड़ा। इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

मोदी ने रिंकू की थपथपाई पीठ

पीएम मोदी ने मंच पर जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू की पीठ थपथपाई और जनसभा से ही अपील करते हुए कहा कि ईवीएम में कमल के फूल वाले बटन को दबाना है, जो सीधा मोदी को वोट जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर के सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना।

जालंधर के पीएपी ग्राउंड से PM Modi LIVE…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *