Lok Sabha Election: पीएम मोदी का पोस्टर नाली में डालने पर बवाल, भाजपा प्रत्याशी पर हुआ हमला, सुरक्षा कर्मी हुए घायल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 697 शब्द|📅 25 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर शाम 6 बजे तक 58.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.41% मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू पर हमला हुआ। पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मतदाताओं को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद टुडू गरबेटा में एक बूथ का दौरा कर रहे थे। प्रणंत टुडू की कार में भी तोड़फोड़ की गई है। भाजपा ने TMC पर हमले का आरोप लगाया है।

सिर्फ BJP एजेंट्स के साइन

चुनाव आयोग ने इस पर कहा- वोटिंग शुरू होने से पहले कैंडिडेट के एजेंट साइन करते हैं। इन सेंटर्स पर TMC के एजेंट मौजूद नहीं थे, इसलिए सिर्फ BJP एजेंट्स के साइन हैं।

पश्चिम बंगाल के तमलुक में वोटिंग से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक TMC समर्थक घायल हो गया। यहां से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज भाजपा के प्रत्याशी हैं।

महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गईं

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से PDP की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गईं। उन्होंने EVM के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल फोन का आउटगोइंग कॉल बंद करने का आरोप लगाया है।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, ‌बीजेडी 4, सपा 1, जदयू 3, टीएमसी 3, एलजेपी और आजसू ने 1-1 सीट जीती थीं। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी।

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग

उत्तर प्रदेश में शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग में 54.02% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा अंबेडकरनगर में 61.543% और सबसे कम फूलपुर में 48.940% वोटिंग हुई। प्रयागराज में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से हटा दिया। जिसके बाद कांग्रेसी हंगामा करने लगे।

सूचना पर सपा के पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह पहुंच गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस रेवती रमण को हिरासत में लेकर थाने लाई। कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने रेवती रमण को छोड़ दिया।

हरियाणा की 10 सीटों पर वोटिंग

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक सभी सीटों पर शाम 6 बजे तक 58.15 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि इस आंकड़े में बदलाव भी हो सकता है। 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार 12.19 फीसदी कम वोटिंग हुई है। 2019 में 70.34 फीसदी वोटिंग हुई थी।

हरियाणा में इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग 61.33 फीसदी अंबाला में तो सबसे कम 53.24 फीसदी गुरुग्राम में हुई। अब 4 जून को मतगणना होगी। मतदान के दौरान छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को नाली में फेंकने पर बवाल हो गया।

बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज पर वोटिंग खत्म हो गया। शाम 6 बजे तक 55.45% मतदान हुआ है। हालांकि, यह 2019 के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम है। 2019 में 58.47% मतदान हुआ था।

बिहार में छठे चरण में सबसे ज्यादा पश्चिम चंपारण में 59.75 प्रतिशत तो सबसे कम गोपालगंज में 50.70 फीसदी मतदान हुआ। वाल्मीकि नगर की कुछ विधानसभा में वोटिंग 4 बजे तक हुई। वहीं, इसके अलावा सभी सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।

झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग

झारखंड की चार लोकसभा सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर पर वोटिंग खत्म हो गई है। अब मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े लोग ही वोट डाल रहे हैं। शनिवार को जिन चार सीटों पर चुनाव हुए, वहां कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव, हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को झटका

झारखंड में कुल 61.41 फीसदी वोटिंग हुई है। झारखंड के चार सीटों में सबसे अधिक वोटिंग गिरिडीह में 64.75% तो रांची में सबसे कम 58.73% वोटिंग हुई। इसके अलावा धनबाद में 58.90% और जमशेदपुर में 64.40% वोटिंग हुई।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *