Amit Shah in Punjab: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बना दिया – शाह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 26 May 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Amit Shah in Punjab: Lok Sabha Election 2024- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लुधियाना में भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में की गई रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि पूरा पंजाब भ्रष्टाचार से घिरा हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को केस लड़ने के लिए फीस चाहिए। इसलिए उन्होंने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बना रखा है। चुनाव लड़ना है तो अपना क्रेडिट कार्ड डालकर पैसा दिल्ली ले जाते हैं।

मान साहिब पायलट बनकर साथ जाते हैं

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल को गुजरात जाना है तो पंजाब के मुख्यमंत्री पायलट बनकर साथ जाते हैं। बंगाल जाना हो तो मान साहिब पायलट बनकर साथ जाते हैं। केजरीवाल पायलट हैं या मुख्यमंत्री मुझे समझ नहीं आया। जब केजरीवाल जेल गए, तो मान साहब ने उन्हें अकेले जेल जाने दिया। मान साथ नहीं गए।

केजरीवाल जेल जाएंगे, राहुल बैंकाक

अमित शाह ने कहा कि AAP-कांग्रेस का दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन है। पंजाब में दोनों पार्टियों कुश्ती कर रही हैं। देशभर में साथ मिलकर चलते हैं। जब कांग्रेस बॉर्डर पर पहुंचते हैं तो दुश्मन बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

शाह ने कहा कि 1 जून को केजरीवाल को जेल जाना है और 6 जून को राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकॉक जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री होने के बाद बिना छुट्‌टी लिए सरहद पर दिवाली पर जवानों के साथ मिठाई खाने वाला नरेंद्र मोदी हैं।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *