Meerut News: हनीट्रैप में फंसे 12वीं के छात्र, उठाया खौफनाक कदम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 26 May 2024

डेली संवाद, मेरठ। Meerut News: मौजूदा वक्त में हनीट्रैप (Honeytrap) के कई मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। हनीट्रैप के जरिए अनेकों लोगों को शिकार बनाया जा रहा है जिसमें कई लोग खुद को फंसाए जाने वाले के कहने पर उसे पैसे भी देते हैं तो कई लोग हनीट्रैप में फंसने पर अपनी जिंदगी को भी खत्म कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

एक ऐसा ही सनसनीखेज़ मामला सामने आया है मेरठ में जहां 11वीं के छात्र ने हनीट्रैप में फंसकर मौत को गले लगा लिया। छात्र के द्वारा खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया गया।

हनीट्रैप में फंसे 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या

दरअसल, मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के चाणक्यपुरी के रहने वाले देवेंद्र तेवतिया का पुत्र गगन तेवतिया 11वीं कक्षा का छात्र था। मृतक छात्र गगन अपने दोस्त युवराज और वार्तिक के साथ स्कूटी पर सवार होकर कोचिंग के लिए गया था लेकिन, कुछ ही देर बाद गगन के दोस्तों का उसके घर पर फोन आया कि गगन ने भावनपुर थाना क्षेत्र के गेसुपुर रोड पर स्कूटी से उतरकर खुद को गोली मार ली।

घटना की सूचना मिलने पर परिवारजनों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में परिवार वाले मौके पर पहुंचे। साथ ही साथ घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां का नजारा देखकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे गगन का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर गोली लगी हुई थी और उसके हाथ में एक तमंचा भी था।

वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक गगन के मोबाइल फोन से कुछ मैसेज मिले हैं जोकि हनीट्रैप के मामले को दर्शा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि मृतक छात्र के मोबाइल फोन से मिले मैसेज के आधार ऐसा लग रहा है कि मृतक छात्र को किसी ने हनीट्रैप के मामले में फंसा लिया था और इसी के चलते छात्र ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक छात्र के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । साथ ही साथ मृतक छात्र के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *