Punjab News: पंजाब में दिल्ली के CM केजरीवाल का रोड शो, कहा- PM मोदी हैं तानाशाह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 26 May 2024

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: Lok Sabha Election 2024- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट पर रोड शो किया। यहां आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने डॉ. राजकुमार के लिए वोट मांगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा मैं देश बचाने की अपील करने आया हूं। हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने मोदी सरकार ने 830 हजार करोड़ रुपए पंजाब के रोक लिया है। ये पंजाब के लोगों का हक है, आपका हक है। आप कोई भीख थोड़े ही मांग रहे हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे रोक दिए

इन्होंने नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे रोक दिए, उससे मोहल्ला क्लिनिक बनने थे। इनकी हिम्मत कैसे हो गई आपके पैसे रोकने की। इनकी हिम्मत इसलिए हो गई क्योंकि लोकसभा में हमारे पास सांसद नहीं हैं। हम कमजोर हैं। जब हम केंद्र के साथ बात करते हैं, हम कमजोर हैं। हमारे हाथ को आप मजबूत करें फिर पंजाब के अंदर के मसलों पर हस्तक्षेप करने की केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं होगी

पूरी डिक्टेटरशिप बना रखी है

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने तानाशाही राज बना रखा है पूरी डिक्टेटरशिप बना रखी है इन लोगों ने मेरे को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके इसलिए नहीं किया कि मैं भ्रष्टाचार किया। 16 मार्च को चुनाव ऐलान हुए 21 मार्च को मेरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

केजरीवाल ने एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं किया। मोदी ने डर के केजरीवाल को गिरफ्तार कराया केजरीवाल पूरे देश में चला जाएगा तो मेरी पूरे देश में सिम काम आएगी केजरीवाल को जेल में डाल दो और इनका अहंकार देखो इतना बढ़ गया है।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *