Jalandhar News: निगम कमिश्नर का आदेश डस्टिबन में, अवैध फैक्ट्री पर बिल्डिंग ब्रांच नहीं चला रहा है डिच, लाखों की रिश्वत का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 27 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: वरियाणा इंडस्ट्रियल कांप्लैक्स (Varyana Industrial Complex) में अवैध रूप फैक्ट्रियां बन रही है। इनके पास न तो कोई सीएलयू (CLU) है और न ही इनका कोई नक्शा पास है। यहां एक एकड़ से ज्यादा एरिया में शैड डालकर फैक्ट्री बनाई जा रही है। शिकायत के बाद नोटिस तो भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

वरियाणा इंडस्ट्रियल कांप्लैक्स में FITBOX SPORTS के नाम से अवैध रूप से फैक्ट्री बन रही है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से की है। करणप्रीत सिंह के मुताबिक FITBOX SPORTS ने सरकार को लाखों रुपए का नुकसान किया है।

Variana Industry Complex1
Variana Industry Complex1

अफसर की मिलीभगत से बनी फैक्ट्री

करणप्रीत सिंह का आरोप है कि नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एक बड़े अफसर की मिलीभगत से एक एकड़ एरिया में बिना नक्शे और सीएलयू के फैक्ट्री बनाई जा रही है। शिकायत के बाद इसे गिराने के आदेश दिए गए, लेकिन एक महीने से ऊपर हो गए, बिल्डिंग ब्रांच कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

Variana Industry Complex
Variana Industry Complex

कमिश्नर के आदेश पर एक्शन नहीं

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने 23 अप्रैल 2024 को इस फैक्ट्री को गिराने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश में कमिश्नर ने कहा था कि 3 दिनों में फैक्ट्री गिराकर रिपोर्ट दी जाए, लेकिन आज एक महीने से ज्यादा हो गए, बिल्डिंग ब्रांच ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Jalandhar News: निगम कमिश्नर का आदेश डस्टिबन में, अवैध फैक्ट्री पर बिल्डिंग ब्रांच नहीं चला रहा है डिच, लाखों की रिश्वत का आरोप
Variana Industry Complex

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

नगर निगम के गलियारे में चर्चा है कि उक्त अवैध फैक्ट्री को नगर निगम के ही एक बड़े साहब बचाने में जुटे हैं। उन साहब का कहना है कि उक्त फैक्ट्री उनके रिश्तेदार की है। जबकि सूत्र बताते हैं कि उक्त अवैध फैक्ट्री को बनवाने के लिए इन्हीं साहब ने ठेका लिया और लाखों रुपए अपनी जेब में रख लिया। इस संबंध में FITBOX Sports के मालिक से पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

जिन्दा है हिमाचली का आशिक, पुलिस की कहानी निकली झूठी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *