Canada News: कनाडा में वर्क परमिट पर भेजने के बदले 15 लाख रु की ठगी, धोखाधड़ी मामला दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 28 May 2024

डेली संवाद, खरड़। Canada News: भोले भाले लोगों को विदेश देश भेजने का लालच देकर उनसे लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक धोखेबाज फर्जी ट्रैवल एजेंट डी.एस. संधू, दविंदर सिंह सिद्धू, हरप्रीत सिंह के खिलाफ सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

खरड़ निवासी शिकायतकर्ता सूरत लाल ने बताया कि बेटी को विदेश भेजना चाहता था। जिसको लेकर रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह के साथ बात की और दविंदर संधू को मिलाया। जिसने बेटी को कनाडा वर्क परमिट (Work Permit) पर भेजने के बदले 15 लाख की डिमांड की। फाइल लगवाने के लिए पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज आरोपी को सौंप दिए।

आरोपी ने कुछ ऑनलाइन व कुछ उनके घर जाकर 1843700 रु की रकम वसूली की

इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग समय कुछ ऑनलाइन व कुछ उनके घर जाकर 1843700 रुपए की रकम वसूल कर ली। इसके बाद उसने व्हाट्सएप द्वारा वीजा की कॉपी भेज दी व कहा कि बेटी को लेकर 21 जनवरी 2023 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाए वहां से कनाडा की फ्लाइट पर भेज दिया जाएगा।

Canada News: कनाडा में वर्क परमिट पर भेजने के बदले 15 लाख रु की ठगी, धोखाधड़ी मामला दर्ज
Canada news

उसने यह भी कहा कि वह पासपोर्ट व एयर टिकट उन्हें वहीं पर दे देगा। आरोपी के कहने पर वह सहित पूरा परिवार लड़की को छोड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन आरोपी का इंतजार करते रहे। बाद में निराश होकर वापस घर लौट आए।

घर आकर रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह से बात की तो उसके कहने पर आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि बेटी को कनाडा अगले कुछ दिनों के भीतर भेज देगा लेकिन इसके लिए टिकट का बंदोबस्त खुद करना पड़ेगा।

नॉन रिफंडेबल टिकट खरीद ली

मजबूरी में शिकायतकर्ता ने नॉन रिफंडेबल टिकट खरीद ली। जैसे ही आरोपी के कहने पर वह एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पहुंचने पर पता चला कि उनके पास मौजूद वीजा तो फर्जी था।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इतना ही नहीं सूरत लाल ने बताया कि उन्हें पता चला कि आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष थाना सिटी खरड़ के अंदर धोखाधड़ी का एक ऐसा ही मामला पहले भी दर्ज हो चुका है। इसके बाद धोखाधड़ी का अहसास होते ही शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *