Jalandhar News: आप नेता राजकुमार मदान की रणनीति के आगे BJP पस्त, 72 घंटे में गौरव अरोड़ा की करवाई AAP में वापसी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 28 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024-तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) रामा मंडी क्षेत्र में युवा नेता गौरव अरोड़ा (Gaurav Arora) को भाजपा (BJP) में शामिल करवा बड़ी उपलब्धि का अभी जश्न ही बना रही थी कि आम आदमी पार्टी सीनियर नेता राजकुमार मदान (Raj Kumar Madan) ने भाजपा को बड़ा झटका दे दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

आप के सीनियर नेता राज कुमार मदान ने गौरव अरोड़ा की आम आदमी पार्टी में वापसी करवा कर भारतीय जनता पार्टी जालंधर केंद्रीय लीडरशिप को बड़ा झटका दिया है। आप को बता दें कि राजकुमार मदान आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता हैं और पिछले काफी लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हुए हैं।

मदान की कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़

कार्यकर्ताओं और इलाका निवासियों में अच्छी पकड़ रखने की वजह से राजकुमार मदान ने 72 घंटे पहले भाजपा में शामिल हुए गौरव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी में घर वापसी करवाई। इसके साथ एक बार फिर से रामा मंडी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूत हो गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

गौरव अरोड़ा की वापसी से रामामंडी मजबूत

रामामंडी क्षेत्र में गौरव अरोड़ा भी आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन कुमार टीनू की जीत में अपना योगदान देने के लिए पहले से अधिक मेहनत करने के लिए तैयार हो गए। यही नहीं, गौरव अरोड़ा ने आफिस पहुंच कर राजकुमार मदान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *