Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके में BJP को लगा बड़ा झटका, गौरव अरोड़ा की AAP में हुई ‘घर वापसी’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 28 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- जालंधर केंद्रीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उसे समय बड़ा झटका लगा जब कुछ दिन पहले क्षेत्र से सक्रिय आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गौरव अरोड़ा को पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और भाजपा लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भाजपा में शामिल करवाया था, ने आज विधायक रमन अरोड़ा के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी में वापसी की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि गौरव अरोड़ा आम आदमी पार्टी के साथ-साथ उनके परिवार का भी एक सदस्य है और उन्हें पूर्ण विश्वास था कि गौरव अरोड़ा की घर वापसी होगी। विधायक रमन अरोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पवन टीनू की जीत को सुनिश्चित बनाने की अपील की।

गौरव के परिवार की क्षेत्र में अच्छी पकड़

इस दौरान यह बताना जरूरी होगा कि गौरव अरोड़ा का परिवार रामा मंडी क्षेत्र में एक अच्छी पकड़ रखता है और इस परिवार का क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक योजना को बहुत योगदान है। गौरव अरोड़ा परिवार की कई पीढ़ियां लोक सेवा के कार्यों करती आई हैं और इसी वजह से आम आदमी पार्टी से गौरव अरोड़ा को पिछले काफी सालों से क्षेत्र में मुख्य सेवादार की भूमिका निभाने का मौका मिला हुआ था।

भाजपा के अरमानों पर फिरा पानी

भारतीय जनता पार्टी ने जिस दिन गौरव अरोड़ा को भाजपा में शामिल करवाया था, भाजपा उसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए क्षेत्र में अपने आप को मजबूत समझने लगी थी मजबूत हो गई थी। आज विधायक रमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए आज गौरव अरोड़ा की घर वापसी करवाई।

रमन अरोड़ा ने भाजपा को दी मात

गौरव अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधायक रमन अरोड़ा के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन कुमार टीनू को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है और हम यह बात को यकीन बनाएंगे की पवन कुमार टीनू हमारे क्षेत्र से सबसे अधिक मतों के साथ जीतें।

आप लोकसेवा करती है

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछे सवाल पर गौरव अरोड़ा ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। धर्म की राजनीति में किसी इंसान को कुछ समय के लिए बहलाया फुसलाया जा सकता है लेकिन आम आदमी पार्टी लोकहित के कार्य करती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

गौरव ने कहा कि आज मेरे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि मैनें अपने घर में वापसी की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पहले कि तरह आगे भी विधायक रमन अरोड़ा के मार्गदर्शन में लोक सेवा में लगा रहूंगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *