Jalandhar News: भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने AAP के मंत्री पर बोला हमला, कहा- CM मान करें मंत्री को तुरंत बर्खास्त, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 28 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ (Sunil Jakhar) ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। पंजाब प्रेस क्लब में पहुंचे जाखड़ ने कहा कि राज्य में आप सरकार बनने के बाद हजारों करोड़ का नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए किसानों जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि, प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले लोग हैं। इनकी राजनीति के चक्कर में कारोबारी परेशान हो रहे हैं।

मंत्री की घिनौनी करतूत सोशल मीडिया में वायरल

सुनील जाखड़ ने कहा कि, हम सभ्य समाज के लोग हैं। पहले भी ऐसे कई मंत्रियों पर इलजाम लगे हैं। मगर सीएम मान की जिम्मेदारी है कि इस पर कार्रवाई करना। उन्होंने कहा कि आप के मंत्री की घिनौनी करतूत सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, लेकिन सरकार मौन है।

पंजाब में बिक रहा है नशा

सुनील जाखड़ ने कहा कि, पीएम मोदी के सामने मैंने पंजाब की नस्ल और पंजाब की फसल बचाने के लिए मुद्दे रखे हैं। पंजाब आम को लोगों ने 92 सीटें दी, मगर पूरे राज्यों में नशा आगे से ज्यादा बिक रहा है। राज्य में लोगों का आम आदमी पार्टी ने काफी निराश किया है। जाखड़ बोले कि, मेरा सवाल किसी मंत्री पर नहीं, बल्कि मेरा सवाल सीएम भगवंत मान पर है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

जालंधर की स्पोर्ट्स और लैदर इंडस्ट्री आम आदमी पार्टी की सरकार ने बर्बाद कर दी। जाखड़ ने कहा कि, राज्य में पूरी तरह से लॉ एंड आर्डर बर्बाद हो चुका है। सीएम मान दावा करते थे कि एक नंबर पर कॉल कर और घर पर आकर आपका काम करके जाएंगे। मगर भगवंत मान द्वारा किए गए सभी दावे झूठे निकले। आम द्वारा बोले के सभी झूठों को पूरा राज्य गवाह है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *