Jalandhar News: जालंधर में BJP की तीसरे या चौथे नंबर की लड़ाई, PM मोदी की रैली का भी कोई असर नहीं, AAP और कांग्रेस में सीधी फाइट

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 765 शब्द|📅 28 May 2024

डेली संवाद, जालंधर (रमेश शुक्ला सफर)। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024 – पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) पूरी ताकत लगाने के बाद भी पिछड़ गई है। पंजाब (BJP in Punjab) में पहली बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ रही भाजपा मतदान से चार दिन पहले हांफने लगी है। हालत यह है कि जालंधर जैसे लोकसभा (Jalandhar Lok Sabha ) क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली के बाद भी कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद लोगों का क्या रुझान है, इसे जानने के लिए जालंधर जिले के कई इलाके में वोटरों से बातचीत की गई। वोटरों को साफ लग रहा है कि भाजपा तीसरे या चौथे नंबर की लड़ाई लड़ रही है। वोटरों को यह लग ही नहीं रहा है कि भाजपा यहां चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है।

PM narendra Modi in Jalandhar
PM narendra Modi in Jalandhar

भाजपा का जीतना कठिन

जालंधर वेस्ट हलके के लसूड़ी मोहल्ले में जनकराज कहते हैं कि भाजपा का जीतना बड़ा मुश्किल है। कारण पूछने पर बताते हैं कि पीएम मोदी ने किसानों की बात नहीं मानी। पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का हक भाजपा छीन रही है। किसान नहीं रहेंगे तो अन्न कहां से आएगा। इसलिए भाजपा जीतने की रेस में नहीं है। लड़ाई आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है।

सब दलबदलू हैं, झाड़ू या पंजा को वोट

वेस्ट हलके के मोहल्ला चंडीगढ़ निवासी लब्बोरानी कहती हैं कि सब दलबदलू हैं। किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। भाजपा को तो हम लोगों ने कभी वोट नहीं दिया। पंजा या झाड़ू इसी में किसी को वोट देने का मन बन रहा है। क्योंकि भाजपा पंजाब में नहीं आती है।

Jalandhar News: जालंधर में BJP की तीसरे या चौथे नंबर की लड़ाई, PM मोदी की रैली का भी कोई असर नहीं, AAP और कांग्रेस में सीधी फाइट
कार्टून साभार – हरिओम सोशल मीडिया

भाजपा की लड़ाई तीसरे या चौथे नंबर की है

माडल टाउन के कारोबारी रतन कहते हैं कि इस बार तो वोट डालने का मन ही नहीं करता है। जितने भी चुनाव लड़ रहे हैं, सब कुर्सी के लिए है। पार्टी छोड़ कर, दल बदलुओं पर भरोसा नहीं है। भाजपा की लड़ाई तीसरे नंबर या चौथे नंबर पर है। शहर में लोग फिर भी भाजपा को जानते हैं, गांवों में किसान लट्ठ लेकर दौड़ा देते हैं।

भाजपा सिर्फ मंदिर की बात करती है

रैनक बाजार में कपड़े का कारोबार करने वाले आशीष कहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बना है, इसका मतलब ये नहीं कि भाजपा को वोट दे देंगे। भाजपा ने राम मंदिर नहीं बनाया है। कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बना है। भाजपा के पास कोई विकास का एजैंडा नहीं है, पीएम मोदी के वही घिसे-पिटे भाषण। युवाओं को नौकरी चाहिए, जो नहीं हो रही।

Jalandhar News: जालंधर में BJP की तीसरे या चौथे नंबर की लड़ाई, PM मोदी की रैली का भी कोई असर नहीं, AAP और कांग्रेस में सीधी फाइट
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य दृष्य

भाजपा पंजाब की दुश्मन है

किशनपुरा में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले गुरप्रीत सिंह कहते हैं कि भाजपा पंजाब की दुश्मन है। पीएम मोदी दूसरे इंदिरा गांधी है। भाजपा को वोट देने का मतलब है कि किसानों के साथ गद्दारी करना। हम किसान के बेटे हैं, किसानों के हक में जो आएगा, उसी को वोट देंगे। भाजपा को तो कतई वोट नहीं देंगे।

पीएम मोदी ने किसानों के साथ धोखा किया

लम्मा पिंड चौक में पैंट का कारोबार करने वाले नितिन कहते हैं कि भाजपा तीसरे या चौथे नंबर पर जाएगी। क्योंकि जालंधर ही नहीं पूरे पंजाब में भाजपा का बड़ा विरोध है। पीएम मोदी ने किसानों के साथ धोखा किया है। कारोबारियों के साथ धोखा किया है। जीएसटी लगाया तो अपने हिसाब। इससे कारोबार ठप पड़ा है। हम भाजपा को वोट क्यों दें?

Jalandhar News: जालंधर में BJP की तीसरे या चौथे नंबर की लड़ाई, PM मोदी की रैली का भी कोई असर नहीं, AAP और कांग्रेस में सीधी फाइट
kisan andolan

वोट छोड़िए भाजपा को तो हम यहां से दौड़ा लेंगे

सलेमपुर मुसलमाना के रहने वाले दौलत राम कहते हैं कि हमारे यहां भाजपा वोट ही नहीं मांगने आती, क्योंकि पता है कि उन्हें यहां से दौड़ा लिया जाएगा। भाजपा के लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन काम नहीं करते। किसानों का हक भाजपा ने छीना है। हम किसान के साथ हैं, इसलिए भाजपा को हराने के लिए वोट करेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

रामामंडी के चैतन्य कहते हैं कि पीएम मोदी युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। हर बार भाषण में भारत पाकिस्तान, हिन्दू मुसलमान करते हैं। हमें नौकरी चाहिए, रोजगार चाहिए, विकास चाहिए। भाजपा के लोग आते हैं, लच्छेदार भाषण करते हैं और चुनाव हारने के बाद मुंह नहीं दिखाते। मैं तो लोगों से कहूंगा कि भाजपा को कतई वोट न दें। (नोट- वोटरों की प्रतिक्रिया जारी रहेगी। अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए 847567663 पर फोन करें या WhatsApp पर मैसेज भेंजे।)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *