Punjab News: पंजाब में भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, किसानों ने किया ये ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 28 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Lok Sabha Election 2024- पंजाब में भाजपा की मुश्किलों कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के किसान संगठन आज सभी 13 हलकों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशियों के घरों के बाहर धरना देंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

एक महीने तक शंभू रेलवे स्टेशन पर ट्रैक से हटते समय किसानों ने ये फैसला लिया था। दरअसल, किसानों का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी उनके लिए गलत शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। किसान आंदोलन-2 को लीड करने वाले सीनियर नेता व किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य सरवन सिंह पंधेर ने जानकारी दी।

Farmers Protest
Farmers Protest

भाजपा प्रत्याशियों के घरों की तरफ कूच

पंधेर के अनुसार आज दोपहर 12 बजे किसान भाजपा प्रत्याशियों के घरों की तरफ कूच करेंगे। जो प्रत्याशी अपने संबंधित जिले में चुनाव नहीं लड़ रहे, वहां किसान भाजपा कार्यालयों के बाहर धरना देने पहुंचेंगे।

भाजपा के प्रत्याशी किसानों को बेशर्म कह रहे हैं

पंधेर का आरोप है कि भाजपा के प्रत्याशी किसानों को बेशर्म कह रहे हैं। इतना ही नहीं, फरीदकोट के भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने 2 जून के बाद देख लेने की बात कही। वहीं लुधियाना के रवनीत बिट्‌टू ने किसानों के लिए अपशब्द बोले हैं, इसका जवाब अब किसान उनके घरों के बाहर बैठकर देंगे।

Punjab News: पंजाब में भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, किसानों ने किया ये ऐलान
kisan andolan

13 फरवरी से चल रहा है किसान आंदोलन

MSP, स्वामीनाथन रिपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर किसान 13 फरवरी से शंभू व खिनौरी बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। इस दौरान एक किसान शुभकरण की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ एक किसान को उठा कर इतना पीटा गया कि उसके शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

अब जब किसान आंदोलन 2 को शुरू हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं, तो किसानों ने अपने विरोध के तरीकों में बदलाव किया है। जिसके तहत ही आज भाजपा नेताओं के घरों के बाहर किसान प्रदर्शन करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *