ED Raid in Punjab: पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। ED Raid in Punjab: Lok Sabha Election 2024- पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को होने वाली वोटिंग से पहले एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। जालंधर ED की टीम ने अवैध खनन को लेकर रोपड और होशियारपुर में 13 जगहों पर छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक ईडी ने छापेमारी के दौरान करीब 3 करोड़ रुपए भी जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर अवैध माइनिंग की गई, वह ED की तरफ से जब्त की गई थी। यह जमीन ड्रग स्मगलिंग से जुड़े जगदीश सिंह उर्फ भोला के मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान सामने आई थी। जिसे ED ने जब्त कर लिया था।

नसीबचंद और श्री राम क्रशर भी शामिल

जानकारी के मुताबिक बाद में यहां अवैध माइनिंग होने लगी। जिसके बाद ED ने यह रेड की। सूत्रों ने बताया कि इस कथित अवैध खनन मामले में कुछ आरोपियों में नसीबचंद और श्री राम क्रशर भी शामिल हैं।

भोला ड्रग्स केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग

आपको बता दें कि पंजाब में भोला ड्रग्स केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का ये मामला साल 2013-14 के दौरान सामने आया था। इसके बाद ED ने पंजाब पुलिस की FIR के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। जनवरी 2014 में जांच एजेंसी ने भोला को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें- पंजाब के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, इन इलाकों में बारिश के आसार

यह केस प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) कोर्ट में चल रहा था। सुनवाई के दौरान सामने आया कि ड्रग मनी से जमीन खरीदी गई थी। बाद में ED ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद पता चला कि ED की जब्त की गई जमीन पर अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *