Sushil Rinku: चुनाव से पहले सुशील रिंकू की मेहनत लाई रंग, रविदासिया समाज में ख़ुशी की लहर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 30 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Sushil Rinku: Lok Sabha Election 2024 – भारतीय जनता पार्टी (BJP) जालंधर लोकसभा (Jalandhar Lok Sabha) क्षेत्र से उम्मीदवार सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की लोकसभा चुनाव ने पहले मेहनत रंग लाई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशियारपुर में आज रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरी बार सरकार आने के बाद आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जायेगा और दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री रविदास मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा।

पीएम मोदी के भाषण के बाद रिंकू ने जताया आभार

सुशील रिंकू ने कहा कि उन्होंने इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह के सामने इन दोनों मांगों को पूरा करने की मांग की थी और आज घोषणा के साथ अब पूरा यकीन हो गया है कि मोदी जी तीसरी बार सरकार आने के बाद इन दोनों मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

मोदी जी का धन्यवाद

सुशील रिंकू ने इसके लिए मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि इस बार मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार देश को एक मजबूत सरकार मिलने जा रही है और जालंधर से भाजपा भारी मतों से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि जहा इस घोषणा से रविदासिया समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में मोदी जी के आने के बाद हर मतदाता भाजपा की जीत की दुआएं कर रहा है और आज इस घोषणा के बाद मोदी जी का तोहफ़ा 4 जून को बड़ी जीत में तबदील करेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *